एस. जयशंकर ने की कनाडा में हुए हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा
नई दिल्ली:
कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की घटना पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कड़ी आपत्ति जताई. ट्रूडो सरकार पर सवाल उठाते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि यह एक तरह से कनाडा में चरमपंथियों को दी जा रही राजनीतिक पनाह की ओर इशारा करता है. इसे लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है.
इससे पहले,विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि उसे उम्मीद है कि हिंसा में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा. इसने कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि सभी पूजा स्थलों को इस तरह के हमलों से बचाया जाए. बयान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के हवाले से कहा गया,‘हम कल (रविवार) ब्रैम्पटन,ओंटारियो में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा करते हैं. हम कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि सभी पूजा स्थलों को ऐसे हमलों से बचाया जाए.'
बता दें कि कनाडा के ब्रैम्पटन में प्रदर्शनकारी खालिस्तानी झंडे लेकर रविवार को हिंदू सभा मंदिर में लोगों से भिड़ गए और मंदिर अधिकारियों तथा भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यावधान पैदा कर दिया.
ये भी पढ़ें :-पहले राजनयिक और अब मंदिर... कैसे 45 शब्दों में PM मोदी ने ट्रूडो को अच्छे से समझा दिया
हमारी क्यूरेट की गई सामग्री का अन्वेषण करें, ग्राउंडब्रेकिंग नवाचारों के बारे में सूचित रहें, और विज्ञान और तकनीक के भविष्य में यात्रा करें।
© प्रौद्योगिकी सुर्खियाँ
गोपनीयता नीति