
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले का गुजरात कनेक्शन. (प्रतीकात्मक फोटो)
नई दिल्ली:
नीट पेपर लीक मामले के कितने मुन्नाभाई? अलग-अलग राज्यों में पुलिस दबिश दे रही है,लेकिन फिर भी हर दिन कुछ नया खुलासा हो रहा है. नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) में गुजरात कनेक्शन इन दिनों चर्चा में है. सीबीआई ने NEET मामले में गुजरात के 4 जिलों समेत 7 जगहों पर छापेमारी कर रही है. गोधरा,खेड़ा,आनंद,और अहमदाबाद में आज सुबह से सीबीआई की छापेमारी चल रही है. पेपर लीक मामले से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर ये छापेमारी चल रही है. इस मामले में झारखंड के हजारीबाग से जमालुद्दीन नाम के एक पत्रकार को भी अरेस्ट किया गया है. जमालुद्दीन पर हजारीबाग से गिरफ्तार स्कूल प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के साथ मिले होने का आरोप है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक,पत्रकार जमालुद्दीन फोन पर प्रिंसिपल के संपर्क में रहता था.
ये भी पढ़ें-NEET पेपर लीक केस : सीबीआई 7 आरोपियों को ला रही दिल्ली,कोर्ट में किया जाएगा पेश
हमारी क्यूरेट की गई सामग्री का अन्वेषण करें, ग्राउंडब्रेकिंग नवाचारों के बारे में सूचित रहें, और विज्ञान और तकनीक के भविष्य में यात्रा करें।
© प्रौद्योगिकी सुर्खियाँ
गोपनीयता नीति