‘यूपी के दो लड़के’ राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे ‘खटाखट खटाखट’ : राहुल गांधी

Jun 20, 2024 IDOPRESS

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ा था.

नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि ‘‘यूपी के दो लड़के'' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान ‘खटाखट खटाखट' बनाएंगे.

राहुल गांधी बुधवार को 54 साल के हो गए और इस मौके पर कांग्रेस तथा ‘इंडिया' गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. अखिलेश यादव ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया,‘‘राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.''

श्री @Rahulgandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 19,2024यादव के पोस्ट को फिर से साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा,‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद अखिलेश यादव जी. ‘यूपी के दो लड़के' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे - खटाखट खटाखट!''

आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद @yadavakhilesh जी।


'UP के दो लड़के' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे - खटाखट खटाखट! https://t.co/1MxDE86jw8

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 19,2024हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया. सपा ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीट में से 37 और कांग्रेस ने छह सीट जीतीं.

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के समय भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन था और उसी समय राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी को ‘यूपी के दो लड़के' कहकर प्रचार अभियान चलाया गया था,हालांकि उस समय यह गठबंधन विफल रहा था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा, और बहुत कुछ के दायरे में अत्याधुनिक समाचार के लिए आपका प्रमुख स्रोत। Arinstar के साथ तकनीक के भविष्य का अन्वेषण करें! सूचित रहें, प्रेरित रहें!

त्वरित खोज

हमारी क्यूरेट की गई सामग्री का अन्वेषण करें, ग्राउंडब्रेकिंग नवाचारों के बारे में सूचित रहें, और विज्ञान और तकनीक के भविष्य में यात्रा करें।

© प्रौद्योगिकी सुर्खियाँ

गोपनीयता नीति